फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten shops closed for not following social distance, closed till August 17

सामाजिक दूरी का पालन न करने पर दस दुकानों में लगा ताला, 17 अगस्त तक के लिए बंद

Tue, 11 Aug 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Ten shops closed for not following social distance, closed till August 17
मछलीशहर। एसडीएम अमिताभ यादव ने नगर में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जारी शासन के निर्देशों का अनुपालन न करने पर मछलीशहर में पांच और मुंगराबादशाहपुर के पांच दुकानदारों पर कार्रवाई की है। संबंधित दुकानों को 17 अगस्त तक के लिए बंद करा दिया गया है। बिना मास्क लगाए दुकानदारी करने वालों से पांच पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम खुद अपनी टीम के साथ बाजार में निकल रहे हैं और दुकानों के निरीक्षण के साथ वीडियोग्राफी भी करवा रहे हैं। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदार अपने दुकान में ना तो खुद मास्क लगाए थे और न ही ग्राहक मास्क लगाए थे। वे स्वयं ग्राहक को बिना मास्क के दुकान के अंदर प्रवेश दे रहे थे। दुकान में शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं हो रहा था। ऐसे मछलीशहर के पांच और मुंगराबादशाहपुर के पांच दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 अगस्त तक के लिए दुकानों को बंद करा दिया गया है। इसमें मछलीशहर कस्बे की तीन दवा की दुकानें भी शामिल हैं। मास्क न लगाने वाले दुकानदारों पर 500-500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। मुंगराबादशाहपुर में एक कंप्यूटर सेंटर, एक साड़ी की दुकान, दो मेडिकल स्टोर और एक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed