फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tehsil administration removed encroachment from government land

तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration removed encroachment from government land
जौनपुर। सदर तहसील के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में रविवार को तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर से कब्जा हटवाया। इस दौरान जेसीबी से इस भूमि पर बने बाउंड्री सहित अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में सरकारी भूमि है, जिस पर नरेश यादव नामक व्यक्ति ने कई बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया था। इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल को मिली। इसके बाद उन्होंने रविवार को खुद तहसील और पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहकर जेसीबी से भूमि पर हुए अतिक्रमण को ढहवा दिया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। उधर, तहसील प्रशासन इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि बहुत दिनों से सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। इसकी शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उसे रविवार को हटवा दिया गया। जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed