फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenshed fell on burning pyres at Ramghat of Gomti river. Uproar

गोमती नदी के रामघाट पर जलती चिताओं पर गिरा टीनशेड. मचा हड़कंप

Mon, 24 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teenshed fell on burning pyres at Ramghat of Gomti river. Uproar
जौनपुर। गोमती नदी के पंचहटिया स्थित रामघाट पर रविवार की शाम करीब चार बजे उस समय हड़कंप मच गया जब जलती हुई चिताओं पर जर्जर टीनशेड ढह गया। संयोग अच्छा था कि चिताओं से उठ रही तेज लपटों से बचने के लिए लोग दूर खड़े थे। मौके पर कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंचे एडीएम भू एवं राजस्व ने मौके की जांच पड़ताल करने के बाद मलबा हटवाने का निर्देश नगर पालिका के ईओ को दिया।
विज्ञापन

रामघाट पर शव के अंतिम संस्कार के लिए बहुत पहले टीनशेड लगाया गया था। शाम को करीब चार बजे घाट पर टीन के नीचे तीन चिता जल रही थी। चिता में आग लगने के बाद उसमें से जब तेज लपटें निकलने लगी तो साथ में आए लोग टीनशेड से निकलकर दूर जाकर खड़े हो गए थे। अचानक टीनशेड शेट भरभाराकर जलती हुई चिताओं पर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ गिरे टीनशेड से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर एडीएम भू व राजस्व राज कुमार द्विवेदी, ईओ नगर पालिका मौके पर पहुंच गए। ए़डीएम ने टीनशेड के मलबे को हटवाने का निर्देश ईओ को दिया। ईओ ने एडीएम को बताया कि जर्जर टीनशेड को हटवाकर वहां नया टीनशेड लगाने की योजना चार माह पहले ही बना ली गई थी। इधर कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते नया टीनशेड नहीं लगाया जा सका। मलबा हटवाकर जल्द ही घाट पर नया टीनशेड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed