फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenagers shot teenager on seeing objectionable situation

आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मनबढ़ों ने किशोर को मारी गोली

Wed, 05 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Teenagers shot teenager on seeing objectionable situation
बक्शा। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दोपहर में मंदिर के पास दो युवकों को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मनबढ़ों ने किशोर को गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो मनबढ़ फरार हो गए। घायल किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का 16 वर्षीय पुत्र बुधवार को दोपहर में घर से दूर मंदिर गया था। जहां बगीचे में गांव के ही दो युवकों को उसने एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। घायल का कहना है कि पहले दोनों उसके पास आए और उसके सिर पर तमंचा सटाकर धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी के सामने जुबान खोली तो जान से मार देंगे। उसने यह बात किसी से भी न बताने का भरोसा दिया, फिर भी जाते जाते एक ने तमंचे से फायर कर दिया और गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगते ही किशोर जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। शोर सुनकर आस पास के लोग जुटे तो मनबढ़ फरार हो चुके थे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर जुट गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने सभी को समझा बुझाकर वापस घर भेजा। थानाध्यक्ष बक्शा वशिष्ठ यादव का कहना है कि घायल किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed