फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager who fell in canal dies due to drowning

नहर में गिरे किशोर की डूबने से मौत 17-02-42

Sun, 12 Sep 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Teenager who fell in canal dies due to drowning
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव से गुजरी शारदा सहायक नहर में डूबने से रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हो सका, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वारी गांव के पास नहर पर पुलिया बनी है। पुलिया पर सुबह नौ बजे टहलते हुए आशीष गौतम (16) पुत्र रमेश गौतम पहुंचा था। सकरी बनी पुलिया पर टहल रहा था, जहां असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ा। खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर मछलीशहर कोतवाली से सब इंस्पेक्टर गोपाल तिवारी भी पहुंचे और वर्दी निकालकर ग्रामीणों के साथ नहर में शव को खोजने में जुट गए। तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोपहर 12 बजे आशीष सरपत के झुरमुट में फंसा मिला है। सांस चलने की बात कहकर पुलिस और परिजन बाइक से लेकर मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष चार भाई-बहनों में मृतक सबसे बड़ा था। इस संबंध में मछलीशहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed