फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager shot in stomach in Harsh firing, two people injured

Jaunpur News: हर्ष फायरिंग में किशोरी के पेट में लगी गोली, दो लोग घायल

Sun, 18 Jun 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot in stomach in Harsh firing, two people injured
कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर में शनिवार की रात आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान किशोरी के पेट में गोली लग गई, जबकि एक व्यक्ति छर्रा लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिरशादपुर में स्व. चौथीराम केवट के पुत्री रेनू की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के काजी नेवादा के राकेश के पुत्र संदीप से तय हुई थी। शनिवार की रात घर पर बरात पहुंची तो खुशी के माहौल में द्वारचार, जलपान व भोजन कर लिए। इसके बाद 12 बजे करीब जयमाल शुरू हुआ। लोग बारी-बारी से आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ रहे थे। इस दौरान जयमाल के स्टेज के पीछे से किसी ने फायरिंग कर दी। यह गोली सीधे रूबी बिंद (13) पुत्री बाढू निवासी काफरपुर सरायख्वाजा के पेट में लग गई। साथ ही वहां पर खड़े नन्हकू सरोज (45) निवासी ऊदपुर गेल्हवा के पैर में छर्रा लगने से घायल हो गए। कक्षा सात में पढ़ने वाली रूबी अपने बुआ के यहां शादी में शामिल होने आई थी। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। पहले रूबी को पास के अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां रविवार की शाम को आपरेशन किया गया। इस बाबत बदलापुर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शादी में वीडियो कैमरा की मदद से फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed