फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager's body found on the bank of the pond, fear of rape

तालाब के किनारे मिली किशोरी की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 30 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found on the bank of the pond, fear of rape
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की तालाब के किनारे खून से लथपथ किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात में घर के बरामदे में सोई थी। बरामदे में परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। रात में करीब एक बजे किशोरी के भाई की नींद टूटी तो देखा उसकी बहन बिस्तर पर नहीं थी। उसने इसकी जानकारी अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवार के लोग किशोरी की खोजबीन में लगे रहे। सुबह पांच बजे घर से करीब सात सौ मीटर दूर तालाब के पास गई गांव की महिलाओं ने पहले रास्ते में किशोरी का चप्पल और कपड़े देखा। फिर आगे तालाब किनारे पुलिया पर खून से लथपथ किशोरी का अर्धनग्न शव देखकर शोर मचाया। महिलाओं के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किशोरी के हाथ, पैर, गले और चेहरे पर भी चोट के निशान थे। उसके कपड़े भी खून में सने थे। सूचना पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ बदलापुर चोब सिंह, बदलापुर कोतवाली के इंस्पेक्टर पवन उपाध्याय, महराजगंज और सिंगरामऊ के थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मृत किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि किशोरी की हत्या के मामले में पांच के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। किशोरी के साथ हत्या से पूर्व दरिंदगी हुई है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed