फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager killed by slitting throat in Arhar field

Jaunpur News: अरहर के खेत में गला रेतकर किशोरी की हत्या

Sat, 18 Mar 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed by slitting throat in Arhar field
मीरगंज। प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाने से सटे जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में शुक्रवार को एक किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे लाइन से करीब 50 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद किया गया। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर मीरगंज, सरायममरेज, मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस बुला ली गई। फॉरेंसिंग टीम और डॉग स्क्वायड का भी सहयोग लिया जा रहा है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उधर, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की बात को नकार दिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के असवां गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रेलवे लाइन के किनारे अरहर के खेत में गांव का एक व्यक्ति नीलगाय भगाने गया था। उसकी नजर एक किशोरी के शव पर पड़ी तो वहां से चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा। ग्रामीणों को सूचना दी तो वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने जंघई चौकी इंचार्ज राम विलास व थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता को दी तो दोनों लोग मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। युवती नीला जींस, नीला टी शर्ट पहनी हुई थी। उसके गले पर एक तरफ किसी धारदार हथियार से वार किया गया है, नाक से भी खून निकला है। ग्रामीणों के अनुसार जहां शव मिला है उस स्थान को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि घटना वहीं अरहर के खेत में ही की गई है। कुछ लोगों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है, क्योंकि किशोरी का अंडरवियर भी नजर आ रहा था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास जरूर किया, लेकिन पहचान हो नहीं सकी। उम्र करीब 17-18 साल आंकी जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पहचान नहीं हो सकी है। दुष्कर्म की आशंका से उन्होंने इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed