{"_id":"601ae2fc8ebc3ed26e6d34ca","slug":"teenager-kidnapping-accused-arrested-jaunpur-news-vns5726728109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। किशोरी को पुलिस पहले ही बरामद कर परिजनों को सौंप चुकी है। अपहरण मामले में पुलिस ने एक दिसंबर को केस दर्ज किया था। घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दी थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी के अपहरण का आरोपी आनंद कुमार निवासी बथुआ सिकरारा इंदिरा चौक के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
किशोरी की बरामदगी के लिए कई ठिकानों पर दी दबिश
शाहगंज। क्षेत्र के अख्खीपुर गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात कई स्थानों पर दबिश दी। काफी कोशिशों के बाद भी न किशोरी का पता लगा न ही आरोपी का। पुलिस टीम हाथ मलती रह गई।
गांव निवासी एक किशोरी (16) को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस का रहने वाला युवक सुनील बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने किशोरी को भगाने के मामले में आरोपी के पिता को साजिश रचने में संलिप्त बताते हुए जेल भेज दिया। पुलिस किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जांच अधिकारी एसआई सितलू राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मंगलवार को अगल-अलग करीब आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी, लेकिन किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी।