फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager injured in road accident dies during treatment

सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in road accident dies during treatment
महराजगंज। मुंबई से परिवार के साथ घर आते समय सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की मंगलवार को कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौज हो गई। किशोर केवटली बाजार का रहने वाला था। किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली बाजार निवासी बर्तन व्यवसाई विनोद कुमार निगम के छोटे भाई अशोक कुमार निगम पूरे परिवार सहित मुंबई में रहकर व्यवसाय करते थे।लॉक डाउन में व्यवसाय बंद होने के कारण कार से पूरे परिवार सहित वापस घर आ रहे थे। सोमवार की देर शाम जब उनकी कार कानपुर लिंक हाईवे पर बांदा जिले के पिंडवारी थाना क्षेत्र में पहुंची थी कि तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने धक्का मार दिया। जिससे अशोक कुमार निगम के छोटे पुत्र रितेश निगम(14)बुरी तरह से घायल हो गया। अशोक कुमार को भी हल्की चोटें आई।घायल रितेश को कानपुर स्थित हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए वापस कर दिया।इसके बाद उसे कानपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह किशोर की मौत हो गई। रितेश के मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सीमा अपने बेटे के गम में रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। बड़ा भाई नीलेश व छोटी बहन दिशा जो यह सोचकर मुंबई से चले थे कि घर पहुंच कर भाई के साथ खेलेंगे।लेकिन उनका सपना बीच में ही चकनाचूर हो गया। छोटे पुत्र की मौत पर पिता अशोक कुमार की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े पिता विनोद कुमार, राजेश कुमार एवं अनिल कुमार भी पूरी तरह गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed