फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager dies of electric shock while electricity was being restored at home

Jaunpur News: करंट से किशोर की मौत, घर में ठीक कर रहा था बिजली

Fri, 03 Apr 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of electric shock while electricity was being restored at home
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार दोपहर किशोर की करंट से मौत हो गई। वह घर में ही बिजली ठीक कर रहा था। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी राज यादव (15) पुत्र लाल बिहारी यादव शुक्रवार को दोपहर में घर में आई बिजली की तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। दोपहर के लगभग 1 बजे के करीब इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही तड़पते हुए गिर पड़ा। हादसे के समय घर पर कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। लगभग आधे घंटे बाद कुछ परिजन जब घर पहुंचे तो राज यादव को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे एक निजी वाहन से सभी जिला अस्पताल ले कर आए। जहां चिकित्सकों ने देखते ही राज यादव को मृत घोषित कर दिया। मृतक का सीना करंट से झुलस गया था। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed