{"_id":"613dea0a33071e564d5146f8","slug":"teenager-died-due-to-drowned-in-canal-while-walking-on-culvert-foot-slipped-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दर्दनाक हादसा: पुलिया पर टहलते पैर फिसला, नहर में डूबकर मौत, चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दर्दनाक हादसा: पुलिया पर टहलते पैर फिसला, नहर में डूबकर मौत, चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था किशोर
Sun, 12 Sep 2021 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 12 Sep 2021 05:22 PM IST
सार
किशोर गांव के पास बनी पुलिस पर टहल रहा था। अचानक ही उसका पैर फिसल गया और नहर में जा गिरा। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन
किशोर (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव से गुजर रही शारदा सहायक नहर में रविवार को एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हो सका, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वारी गांव के पास नहर पर पुलिया बनी हुई है। पुलिया पर सुबह 9 टहलते हुए आशीष गौतम(16) पुत्र रमेश गौतम पहुंचा था। लोगों ने बताया कि आशीष संकरी बनी पुलिया पर टहल रहा था, जहां असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ा। खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर मछलीशहर कोतवाली से सब इंस्पेक्टर गोपाल तिवारी भी पहुंचे और वर्दी निकालकर ग्रामीणों के साथ नहर में शव को खोजने में जुट गए। तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोपहर 12 बजे आशीष सरपत के झुरमुट में फंसा मिला।
विज्ञापन
सांस चलने की बात कहकर पुलिस और परिजन बाइक से लेकर मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। आशीष चार भाई-बहनों में मृतक सबसे बड़ा था। इस संबंध में मछलीशहर कोतवाली दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।