फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager climbed on the roof with the intention of committing suicide

आत्महत्या करने की नीयत से छत पर चढ़ा किशोर

Sun, 09 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager climbed on the roof with the intention of committing suicide
सुरेरी। क्षेत्र के काकोपुर गांव निवासी 15 वर्षीय हर्षित सिंह बंद पड़े दो मंजिल मकान की छत पर चढ़ गया और छत से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। 112 नंबर सहित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर किशोर को छत से नीचे उतारने की जुगत में लगाने लगी। करीब दो घंटे बाद वह किसी तरह छत से नीचे उतरा दो पुुलिस ने राहत की सांस ली। उधर पीडि़त परिवार के लोग शनिवार को थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में शैलेश, बृजेश, सुनील, अच्छेलाल, पप्पू सिंह, विनोद सिंह का आरोप है कि गांव के लोगों ने बिना किसी कारण ही हर्षित को मारा पीटा। जब शिकायत लेकर थाने गया तो पुलिस ने एक विधायक की शह पर उल्टे ही परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर प्रताडि़त करने लगी। इससे किशोर क्षुब्ध होकर वह रविवार की दोपहर गांव में बंद पड़े दो मंजिल मकान की छत पर चढ़ गया। छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। नीचे सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीण उसे घंटों समझाते रहे, तब जाकर किशोर नीचे उतरा। पुलिस किशोर के नीचे उतरने के बाद राहत की सांस ली। चर्चा है कि किशोर के परिजनों पर अनावश्यक रूप से मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। इससे किशोर क्षुब्ध था और आत्महत्या के प्रयास के लिए छत पर चढ़ गया था। थानाध्यक्ष राज नारायन चौरसिया ने बताया के किशोर के छत पर चढ़ने की सूचना है। वह किशोर नीचे उतर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed