फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenage girl raped on pretext of marriage

Jaunpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 07 Sep 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped on pretext of marriage
जौनपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला तारापुर तकिया की रहने वाली किशोरी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अपनी तहरीर में उसने बताया कि कुछ दिनों तक फैयाज अहमद निवासी राजापुर थाना को दीदारगंज जनपद आजमगढ़ से मोबाइल पर बातचीत होती रही। इसी बीच युवक ने लड़की को फोन करके पॉलिटेक्निक पार्क में बुलाया वहां उसे प्रेम जाल में फंसा कर शादी का प्रलोभन दिया। अपने बहन के घर गूलर घाट ले जाकर उसके साथ इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। तस्वीर बनाकर लड़की को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार शाहगंज ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी सरायपोख्ता फूलचंद पांडेय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed