फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenage boy crushed by over speed truck in jaunpur angry peope attack on driver

जौनपुरः सड़क पार कर रहे किशोर को बेकाबू ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने चालक को पीटा

Tue, 01 Jun 2021 04:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 04:03 PM IST
सार

साहिल (13) मंगलवार को हैंडपंप का वाशर लेने दुकान पर जा रहा था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही साहिल की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Teenage boy crushed by over speed truck in jaunpur angry peope attack on driver
बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कोइरीडीहा बाजार में मंगलवार को रफ्तार का कहर नजर आया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक समेत चालक को कब्जे में ले लिया।  

विज्ञापन


कोइरीडीहा बाजार निवासी सभापति मौर्य का पुत्र साहिल (13) मंगलवार को हैंडपंप का वाशर लेने दुकान पर जा रहा था। वह सड़क पार कर रहा था, तभी शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही साहिल की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसकी पिटाई की और ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साहिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अंकित और सबसे छोटी आंचल है। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed