फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teen dies after sinking into a pit

Jaunpur News: गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teen dies after sinking into a pit
गड्डे में डूबने से मृत गोविंदा की फाइल फोटो। परिजन
बरसठी। सिरौली गांव निवासी एक परिवार पर शनिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर से निकले गोविंदा (16) की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे गड्ढे के किनारे उसके कपड़े मिले। इसके बाद पानी में खोजबीन की गई तो किशोर का शव बरामद हुआ। गोविंदा दो भाईयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई विक्रम उर्फ कल्लू है। परिजनों के अनुसार गोविंदा अक्सर गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। कुछ दिन पहले उसने इसी गड्ढे में लड़कों को नहाते हुए देखा था। आशंका है कि वे नहाने के लिए गड्ढे में उतरा होगा। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया होगा। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता कमलेश कुमार मजदूरी करते हैं। करीब एक महीने पहले रोजगार के लिए मुंबई गए थे। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वे मुंबई से ट्रेन से गांव जाने के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed