फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tears flowed after seeing the reunion of the four brothers.

Jaunpur News: चारों भाइयों का मिलन देख छलक पड़े आंसू

Tue, 07 Oct 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tears flowed after seeing the reunion of the four brothers.
भरत मिलाप में गले मिलते चारों भाई। संवाद
जौनपुर। नगर के पंडित जी का भरत-मिलाप रविवार को धूमधाम मनाया गया। नगर को आकर्षक झांकियों से सजाया गया। 14 वर्ष के बाद चारों भाइयों का मिलन हुआ तो पंडाल में मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


नगर को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी से सजावट देखते ही बन रही थी। 30 आकर्षक झांकियां घोड़े-हाथी व ऊंट के साथ निकाली गईं। भोर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का मिलन होते ही मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पहले नगर के अहियापुर मोड़ से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की शोभा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने नारियल फोड़कर लॉग और झाकियों को रवाना किया। विभिन्न स्थानों से आई आकर्षक झांकियां निकाली गई। पुष्पक विमान पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, सीता, लक्ष्मण विराजमान थे। यह शोभा यात्रा नगर भ्रमण कर भोर में ओलंदगंज में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के आगे-आगे चल रही काली मुखौटा के कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लाग में जौनपुर के मुन्ना लाल को प्रथम, कन्हैयालाल को द्वितीय तथा शीतला प्रसाद को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वाराणसी की लॉग गंगा अवतरण को प्रथम, भरत मिलाप को द्वितीय एवं नाग नथैया को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झांकी में प्रथम पुरस्कार वाराणसी को तथा द्वितीय पुरस्कार राम सिंह मौर्या जौनपुर को तथा महिषासुर को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। गेट सजावट में प्रथम पुरस्कार चैत्र नवरात्र मंदिर मां काली मंदिर सब्जी मंडी, द्वितीय पुरस्कार चहारसू चौराहा तथा तृतीय पुरस्कार इंद्रा मार्केट को दिया गया। आभार कमेटी के अध्यक्ष रमेश सेठ ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed