फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers filled shout against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 06 Aug 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Teachers filled shout against corruption
माध्यमिक शिक्षा अनुदान आयोग का गठन और शिक्षा का राष्ट्रीयकरण किए जाने सहित नौ सूत्री मांगों और डीआईओएस दफ्तर में भ्रष्टाचार के खिलाफ माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के
विज्ञापन


 सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने डीआईओएस को नौ सूत्री पत्रक सौंपा।इस मौके पर शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से चार बिंदुओं पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


उसमें से विनियमितिकरण और मूल्यांकन पारिश्रमिक को बढ़ाने की मांग पूरी हो चुकी है। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, एलटी ग्रेट में कार्यरत शिक्षकों को ग्रेड एक वेतन मान के लिए स्नातकोत्तर उपाधि को समाप्त करने,
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षक का  दर्जा दिलाने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा दिलाने, माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिनियम 1978 के अनुसार पुनर्गठन करने, स्थानांतरण की नीति को

सरल बनाने, योग्यता धारी कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन रणनीति बन चुकी है। दो सितंबर को माध्यमिक शिक्षक संघ पूरे देश में कलम बंद हड़ताल करके जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

करेगा। प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि विनियमितिकरण की मांग पूरी हो गई है। यह संगठन की देन है। शिक्षकों को संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। मंडलीय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव ने डीआईओएस कार्यालय में

व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कराने की मांग की। दस दिनों के अंदर सुधार नही हुआ तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने की। इस मौके पर संकठा प्रसाद सिंह, डा.


 राकेश सिंह, संत सेवक सिंह, ज्वाला प्रसाद राय, अशोक श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा. सुभाष सिंह, अनिल सिंह, गोपाल मिश्र, दिलीप सिंह, दिनेश सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, छोटे लाल, राम नयन सिंह, हरिश चंद्र यादव, सुनील सिंह, मंगरू मौर्य आदि मौजूद थे। संचालन मंत्री सुधाकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed