{"_id":"66957cf45c3562488a021cd5","slug":"teachers-declare-struggle-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-118849-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शिक्षकों का संघर्ष का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शिक्षकों का संघर्ष का एलान
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों को सभी पत्रावलियों को डिजिटल करने व उपस्थिति ऑनलाइन करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर शिक्षकों ने संघर्ष का एलान किया।
संयुक्त मोर्चा की मांग है कि शिक्षक कर्मियों को 30 ईएल, हाफ डे सीएल एवं प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए। समस्त शिक्षक कर्मचारी की पुरानी पेंशन बहाल की जाए, वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए। शिक्षक संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। यदि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 29 जुलाई को महानिदेशक स्कूली शिक्षा कार्यालय लखनऊ पर प्रदर्शन व घेराव किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा के संयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अटेवा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, टीएसटीसी जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, विशिष्ट बीटीसी के जिलाध्यक्ष राममूर्ति यादव, यूटा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के डॉ. शैलेंद्र यादव, एआरपी संघ जिलाध्यक्ष अशोक राजभर उपस्थित रहे।
-- -