{"_id":"5a5a5a4d4f1c1bd9408b4b4c","slug":"teachers-death-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में निकली धूप, शाम ढलते ही बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में निकली धूप, शाम ढलते ही बढ़ी गलन
jaunpur
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
अलाव तापते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ठंड का सितम जारी है। शनिवार को दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत जरूर मिली लेकिन शाम ढलते ही गलन बढ़ गई। देर शाम से कोहरे की धुंध छाने लगी जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। उधर जलालपुर के तालामझवारा गांव में ठंड लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई।
शनिवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं के बीच लोग कांपते रहे। सुबह घने कोहरे के चलते दिन में नौ बजे तक सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चले तो हेड लाइट जलाकर। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन अधिक रही। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिल गई। बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लेकिन शाम ढलते ही फिर गलन बढ़ गई। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तालामझवारा सुगर्दीपुर गांव निवासी 55वर्षीय अध्यापक कैलाश नाथ सिंह की ठंड लगने से मौत हो गई। रात में खाना खाने के बाद वह सो गए थे। सुबह जब उठे और नहाकर वापस घर मे आये तो पेट में दर्द होने लगा। हालत खराब होने पर वह जमीन पर गिर गए। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। वह तालामझवारा जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक थे।