{"_id":"68754f7a9039a0881f043e34","slug":"teachers-are-unhappy-with-the-merger-of-schools-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-137400-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विद्यालयों के विलय से शिक्षकों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विद्यालयों के विलय से शिक्षकों में नाराजगी
विज्ञापन
मड़ियाहूं। प्रदेश सरकार द्वारा संख्या के आधार पर परिषदीय विद्यालय को बंद करने की कार्रवाई का विरोध जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर चौहान व जिला संगठन मंत्री डॉ.विशाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मड़ियाहूं विधायक डाॅ.आरके पटेल से मुलाकात की। इस दौरान विद्यालयों के विलय के खिलाफ उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि संख्या के आधार पर विद्यालय को बंद करना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे गांव के गरीब बच्चों का अहित हो रहा है।
विशेषकर लड़कियां और दिव्यांग बच्चे इससे प्रभावित हो रहे हैं। इनका अपने गांव से 3-4 किलोमीटर दूर जाकर स्कूल में पढ़ना मुश्किल है।
विधायक आरके पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर उचित मंच पर इस बात को रखते हुए विद्यालय बंद से गरीब बच्चों के शिक्षा ग्रहण पर पड़ने वाले कुप्रभाव से सरकार को अवगत कराया जाएगा।दूसरी तरफ मर्जर के विरोध में जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद के शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए मर्जर के खिलाफ अपना विरोध जताया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष बरसठी संतोष सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामपुर भूपेश सिंह, मंत्री मड़ियाहूं प्रदीप सूर्या, जय प्रकाश, जितेंद्र कुमार, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।