फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher hanged himself by hanging

फांसी से लटककर शिक्षक ने दी जान

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher hanged himself by hanging
जफराबाद। थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात आनंद मार्ग स्कूल के शिक्षक ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में फंदे पर शव लटकता देख चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

माधोपट्टी गांव निवासी डॉ जितेंद्र सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। वह आनंद मार्ग संस्था से जुड़े हैं। पैतृक गांव में उन्होंने आनंद मार्ग जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की है। दो वर्ष पूर्व उन्होंने आस्ट्रेलिया में रह रहे संस्था से जुड़े संत आचार्य मृदुल पुत्र आचार्य मूर्ति निवासी लाल दरवाजा गाजीपुर को यहां तैनात किया था। संत आचार्य मृदुल यहां रहकर विद्यालय संचालित करते थे। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह काफी तनाव में थे। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने पर जौनपुर के एक अस्पताल में उपचार भी कराया। इसके बाद भी वह लगातार गुमसुम थे। बृहस्पतिवार को वह शाम को अपने कमरे में गए। देर रात किसी से फोन पर बात करते रहे। सुबह चौकीदार कमरे में पहुंचा तो संत आचार्य मृदुल का शव पंखे के सहारे लगे फंदे पर लटक रहा था। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना घरवालों को दी गई थी, लेकिन देर शाम तक कोई नहीं आया था। ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed