फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher firing at Tilakotsav, video goes viral

तिलकोत्सव में शिक्षक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Tue, 23 Feb 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Teacher firing at Tilakotsav, video goes viral
निगोह। जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को फिर बरसठी के खोईरी खरगापुर गांव में तिलकोत्सव समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें एक शिक्षक लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायरिंग कर रहे हैं। घटना रविवार की है, मगर अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। बरसठी पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के खोईरी खरगापुर गांव में रविवार को तिलकोत्सव का आयोजन था। कंपोजिट विद्यालय आलमगंज में शिक्षक पद पर तैनात जगदीश गौतम भी इसमें हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। समारोह के दौरान अचानक वह उठकर अपनी जेब से रिवाल्वर निकालकर हवा में फायरिंग करने लगे। उन्होंने मौके पर दो फायर किया। वहीं पुलिस दो दिनों तक मामले से बेखबर रही। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया में आया तो आननफानन पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बरसठी एसओ श्यामदास वर्मा का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed