फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TD College campus resonated with song and dance

गीत और नृत्य की झंकार से गूंजा टीडी कालेज परिसर

Sat, 27 Feb 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
TD College campus resonated with song and dance
तिलकधारी पीजी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में संस्थापक दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर कालेज के बलरामपुर सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से कालेज परिसर देर शाम तक गूंजता रहा। छात्र- छात्राओं ने देश गीत, चैती, होली, कैव्वाली, भजन आदि के साथ गायन की एकल एवं सामूहिक सुंदर प्रस्तुतिया दी। श्री गणेश नृत्य, शिव आराधना, कान्हा रे, राधे राधे, आरंभ है प्रचंड है, शिव तांडव आदि नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति तथा कोरोना और शहीद के ऊपर एकांकी का शानदार प्रस्तुतीकरण हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश संजय कुमार सिंह विजय सिंह उद्योगपति मुंबई एवं प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह, प्रबंध समिति से दुष्यंत सिंह, डॉ. डीआर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजीव प्रकाश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. माधुरी सिंह, डॉ. सरोज सिंह, संयोजक डॉ. रीता सिंह, डॉ. वंदना दुबे, डॉ. शशि सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र बिश्नोई, डॉ. सुषमा सिंह, गीता सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. दीपशिखा, डॉ. मंजू , डॉ. माया सिंह, कुँवर शेखर गुप्ता, डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रवि सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. श्रद्धा सिंह ने किया।

तदिलकधारी पीजी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में संस्थापक दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र?

तदिलकधारी पीजी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में संस्थापक दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed