फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Take inspiration from Ahilyabai's works for women empowerment

Jaunpur News: महिला उत्थान के लिए अहिल्याबाई के कार्यों से लें प्रेरणा

Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from Ahilyabai's works for women empowerment
मुंगराबादशाहपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर के हाॅल में अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए अहिल्याबाई ने सराहनीय कार्य किया। उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए वे भारत की एक प्रेरणा हैं। इसी से प्रभावित होकर हमारी पार्टी नारी शक्ति अधिनियम का कानून लेकर आई है। इससे भारत की मातृशक्ति को शक्ति प्रदान हो सके। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। उनकी न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। वक्ताओं में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, श्री प्रकाश शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, अर्चना शुक्ला आदि ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तीन महिलाओं में नीतू मौर्या, रिंकी सिंह व डाली देवी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुजानगंज ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश शुक्ला, चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, संतोष मिश्रा, आलोक कुमार गुप्ता राजकुमार जायसवाल काजू, राजकुमार ऊमरवैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed