फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Table-chair and state-of-the-art library enhanced the beauty of the primary school

टेबल-कुर्सी और अत्याधुनिक पुस्तकालय से बढ़ी प्राथमिक विद्यालय की रौनक

Tue, 29 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Table-chair and state-of-the-art library enhanced the beauty of the primary school
जौनपुर। डोभी ब्लाक के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय रामदेवपुर में बच्चों के लिए हर सुविधाएं मौजूद हैं। विगत चार साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शिक्षकों के प्रयास से विद्यालय में पठन-पाठन भी बेहतर चल रहा है। इसका परिणाम रहा है कि छात्रों की संख्या 132 से बढ़कर 182 पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक विजय कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान समय में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत सभी शिक्षकों का नवाचार किया जा रहा है। विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से और टीएलएम की सहायता से बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। शिक्षक समय-सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य कर रहे हैं। समय-समय पर स्टाफ के साथ एवं एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक होती है। इससे विद्यालय की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है। समस्त स्टाफ एक टीम की भावना से कार्य कर रहे हैं। स्कूल में प्रतिवर्ष नामांकन में वृद्धि हो रही है। सफल पुरातन छात्र सम्मान समारोह द्वारा भी लोगों का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। विद्यालय में छोटे बच्चों के खेलने एवं बैठने के लिए विशेष प्रकार की कुर्सियां, टेबल और अत्याधुनिक पुस्तकालय तथा टीएलएम का निर्माण किया गया है। इससे बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हो रहा है। एसआरजी, एआरपी के मार्गदर्शन और अनुश्रवण से विद्यालय में नवाचार किया जा रहा है। विद्यालय में छात्रों का नामांकन विगत चार साल से लगातार बढ़ रहा है। नए सत्र का प्रारंभ होने पर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए पूरी टीम मिलकर काम करती है। आंकड़ों पर गौर करेें तो 2018 -2019 छात्र संख्या 132 थी। सत्र 2019-2020 में 153 पर पहुंची। वर्ष 2020-2021 में 168 और वर्ष 2021-2022 छात्रों की संख्या बढ़कर 182 पहुंच गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में सभी शिक्षकों के सहयोग से मोहल्ला क्लास एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिकांश बच्चे लाभान्वित हुए। विद्यालय खुलने के पश्चात नियमित रूप से प्रभावी ढंग से कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। - विजय कुमार यादव प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रामदेवपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed