फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swearing-in of block chief, BDC members on 20

ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 को

Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in of block chief, BDC members on 20
शासन स्तर से तिथि तय होते ही जिला पंचायत राज विभाग नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराने की तैयारी में जुट गया है। डीएम की ओर से नामित जिला स्तरीय अधिकारी बीडीसी सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 21 ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इनको शपथ ग्रहण कराने के लिए शासन की ओर से तिथि तय कर दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाइड लाइन का पालन करते हुए 20 जुलाई को दो पालियों में शपथ ग्रहण कराने की तिथि तय की गई है। इसके तहत पहली पाली में सुबह 11 बजे और दूसरी पाली अपराह्न दो बजे शपथ ग्रहण कराने का समय तय किया गया है। उधर, शासन स्तर से शपथ ग्रहण का समय तय कर दिए जाने के बाद जिला पंचायत राज विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराने की तिथि शासन ने तय कर दी है। शासन से आए गाइड लाइन के अनुरूप शपथ ग्रहण कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed