फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swatantradev said- Congress, which kept our adorable in the tent for 26 years, is chanting Ram-Ram

UP Chunav 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा- 26 साल तक हमारे आराध्य को टेंट में रखने वाली कांग्रेस जप रही राम-राम   

Tue, 01 Mar 2022 09:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Mar 2022 09:04 PM IST
सार

जौनपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के शासन में बहन बेटियों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया था। उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाती थी।

विज्ञापन
Swatantradev said- Congress, which kept our adorable in the tent for 26 years, is chanting Ram-Ram
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान याद करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने बहुत सताया और अपमान किया है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए संघर्ष करना भाजपा की रग-रग में है।

विज्ञापन


कभी हम दो, हमारे दो से भाजपा को चिढ़ाने वाले आज बेमेल गठबंधन करने को विवश हैं। बलिया में गांधी इंटर कालेज प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि राम मंदिर निर्माण, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, सीएए और एनआरसी सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक हैं।
विज्ञापन


26 साल तक हमारे आराध्य को टेंट में रखने का पाप करने वाली कांग्रेस राम-राम जप रही है। सपा के हाथ राम भक्तों के खून से रंगे हैं। कहा कि सूबे के 43 लाख लोगों को मोदी और योगी सरकार ने आवास दिया है। आरोप लगाया कि सपा सरकार में गरीबों की सुनवाई नहीं होती थी, पर आज गुंडे दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजम खां और मुख्तार अंसारी जैसे लोगों की बोलती बंद है। आपका वोट विधायक बनाने के लिए नहीं, भारत माता का मस्तक ऊंचा करने के लिए जरूरी है। कहा कि सपा सरकार में लोगों को बिजली के तार से नहीं, बिजली के बिल से करंट लगता था।

पीठ में छुरा मारने वालों को करें दरकिनार

भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि पीठ पर छुरा मारने वालों को दरकिनार करने का समय आ गया है। दूसरे का घर तोड़ कर अपना घर बसाने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के बहकावे में न आएं, बड़ा ही संवेदनशील समय है। आपका एक निर्णय प्रदेश को प्रभावित कर सकता है।

बेटियों की अस्मिता की रक्षा के लिए करें मतदान : स्वतंत्रदेव

जौनपुर में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विधायक चुनने के लिए नहीं अपनी व हमारी बहन बेटियों की अस्मिता की रक्षा करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वह मठिया भीखपुर गांव के इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के शासन में बेटियों बहनों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया था। गुंडे बहन बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करते थे और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाती थी लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहन बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed