फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swatantra Dev Singh said in the public gathering of Malhani by-election

मल्हनी उपचुनाव की सभा में बोले स्वतंत्र देव सिंह, सपा-बसपा के शासन में थी गुंडागर्दी, अब गुंडों की संपत्ति पर चल रहे बुलडोजर

Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh said in the public gathering of Malhani by-election
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि पंद्रह वर्षों तक सपा-बसपा की सरकारों में केवल गुंडागर्दी होती थी। गरीब, बेसहारा लोगों का उत्पीड़न चरम पर था। योगी राज में उन गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी को सबसे ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश-प्रदेश सुरक्षित है।

विज्ञापन


मल्हनी उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में कुद्दूपुर, लाला बाजार में हुई सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष ने मल्हनी के विकास को उपचुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। कहा कि तराजू के एक पलड़े में सपा-बसपा के सभी नेताओं को और दूसरे में भाजपा के मोदी-योगी को रख लें तो भी भाजपा का पलड़ा ही भारी रहेगा।
विज्ञापन


हम न परिवारवाद के हिमायती हैं और न वंशवाद के। राष्ट्रवाद ही हमारे लिए सर्वोपरि है। कहा कि जिन लोगों के एजेंडे में गांव के गरीब किसान व नौजवान कभी थे ही नहीं, वे आज भाजपा सरकार में किसानों के कल्याण के लिए हो रहे कार्यों से बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभाओं के पहले उन्होंने टीडी कॉलेज स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला में बूथ प्रभारियों को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद केपी सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव, घनश्याम यादव, सीमा द्विवेदी, पाणिनी सिंह, सतीश सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed