फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Swami Vivekananda gave humanity a new direction

मानवता को स्वामी विवेकानंद ने दी नई दिशा

Fri, 13 Jan 2017 01:19 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 13 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda gave humanity a new direction
उर्दूबाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद  की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते डा. अजय दुबे
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं में जयंती मनाई गई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानन्द केन्द्रीय पुस्तकालय में दिल्ली स्कूल ऑफ  कॉमर्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बीपी सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने मानवता को नई दिशा दी है।
विज्ञापन


समाज इन मूल्यों पर चले तो विश्व में शांति आएगी और आईएस आईएस जैसे संगठन अस्तित्व में नहीं आएंगे।अध्यक्षता पूर्व कुलपति एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. डीडी दुबे ने की। इस मौके पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, डा. एके श्रीवास्तव, डा. अविनाश पार्थिडेकर, डा. मनोज मिश्र, डा. एसपी तिवारी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर
विज्ञापन


आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विक्रम गुप्त के नेतृत्व में राधिका बाल विद्या मंदिर शेषपुरा में युगपुरुष स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर संगोष्ठी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जेसीआई जौनपुर ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी एवं युवाओं का भविष्य निर्माण में क्या योगदान इस पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन ऋषिकुल एकेडमी धरनीधरपुर में किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष आलोक सेठ, राधेरमण जायसवाल, पूर्व

अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल आदि मौजूद रहे। जेसीआई चेतना ने यूथ डे के रूप में विवेका नंद की जयंती मनाई। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। 
इस मौके पर नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, सोनी जायसवाल, कल्पना, मेघना,  संचिता, अल्का, ममता आदि मौजूद रहीं। उधर, डा. राममनोहर लोहिय राजकीय

महाविद्यालय में मा. गायत्री शिक्षा एवं सेवा समिति के तत्वाधान में जयंती मनाई गई। इस मौके पर विकास तिवारी, हरिओम सहाय, राजेश यादव, डा. रामकरन मिश्रा, डा. अजीत कुमार मिश्रा आदि रहे। रामकिशुन सिंह महाविद्यालय सिद्दीकपुर में विवेका नंद की जयंती मनाई गई।

राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े में भी जयंती मनाई गई। हिंदू युवा वाहिनी ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर विपिन दुबे, विराज ठाकुर, प्रिंस जायसवाल आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।


 समारोह में राजीव मिश्रा, विनोद मिश्र, विनोद गौतम ने संबोधित किया। टीडी महिला महा विद्यालय में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। मलिन बस्तियों में साफ सफाई का कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर डा. प्रमिला पांडेय, डा. मधुलिका सिंह, डा. वनिता सिंह , डा. राजश्री, अनुप आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed