फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspicious recent death of property dealer, accused of murder

Jaunpur News: संदिग्ध हाल में प्राॅपर्टी डीलर की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 08 Apr 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Suspicious recent death of property dealer, accused of murder
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के प्रसाद के पुरवा गांव में गोशाला के पास पोखरे में रविवार की सुबह प्रापर्टी डीलर का शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे ने तहरीर देकर पिता की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कह रही है कि युवक बहुत नशे में था। पोखरे में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

लपरी गांव निवासी नान्हू सोनकर (45) सुबह शौच करने गए थे। पुत्र रमेश सोनकर ने तहरीर में आरोप लगाया कि घर से 500 मीटर उत्तर गोशाला के पास पोखरे पर कुछ लोग पिता की गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए। शव देखने से लग रहा था कि हत्यारे और पिता में हाथापाई हुई है। मृतक के शरीर पर धूल लगी थी। बताया जा रहा है कि मृतक अपने एक दोस्त के साथ जमीन खरीदने व बेचने का काम करता था। सरायख्वाजा के इंस्पेक्टर क्राइम एसके शुक्ला ने बताया कि युवक शौच करने गया था। युवक शराब के नशे में ज्यादा होने के कारण पोखरे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed