फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspicious recent death of married woman, accused of murder

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Suspicious recent death of married woman, accused of murder
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मैनीखुर्द गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी खुर्द गांव निवासी रामजीत गौड़ की पुत्री वंदना (24) की शादी जून 2019 में सरायख्वाजा के मैनीखुर्द गांव निवासी विजय कुमार गौड़ के साथ हुई थी। विवाहिता के भाई नीलू का आरोप है कि विजय की पहले ही शादी हो चुकी थी। इस बात को छिपाकर उसने उसकी बहन से दूसरी शादी की। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले वंदना का उत्पीड़न करने लगे। शुक्रवार की रात को भी उसकी पिटाई की गई थी। शनिवार की दोपहर में उसे फोन कर बताया गया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है, उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। इसके बाद देर शाम तक कोई संपर्क न होने पर वह मैनी खुर्द पहुंचा तो वंदना की मौत हो चुकी थी। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सरायख्वाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। एसओ सुधीर कुमार के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। विवाहिता के भाई ने तहरीर दी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed