{"_id":"6468e4cb823ea70ac407ddd5","slug":"suspicion-of-witchcraft-after-seeing-sindoor-in-chunri-bride-side-refused-to-marry-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी: चुनरी में सिंदूर लगा देख हुआ जादू-टोने का शक, लड़की पक्ष ने किया शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी: चुनरी में सिंदूर लगा देख हुआ जादू-टोने का शक, लड़की पक्ष ने किया शादी से इंकार
Sat, 20 May 2023 08:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 20 May 2023 08:52 PM IST
सार
दूल्हा पक्ष के लोग शादी मंडप में पहुंचे और दुल्हन के लिए साड़ी चुनरी व आभूषण घर में भेजा, तभी चुनरी में लगे सिंदूर को देख कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। अंधविश्वास का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के रामपुरचौथार गांव में अंधविश्वास के चक्कर में दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर जाना पड़ा। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुरचौथार गांव निवासी स्व. महेंद्र प्रसाद की पुत्री पूजा की शादी राम अकबाल के पुत्र राजू राव निवासी जमुहार मछलीशहर के साथ तय हुई थी।
विज्ञापन
तय समय पर शुक्रवार के दिन शाम करीब सात बजे दरवाजे पर बरात पहुंची। जयमाल रस्म के बाद बराती जनवासा में चले गए। मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा शुरू हो गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं भी हुआ। बड़ों के हस्तक्षेप के बाद मामला ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन
वहीं जब दूल्हा पक्ष के लोग शादी मंडप में पहुंचे और दुल्हन के लिए साड़ी चुनरी व आभूषण घर में भेजा, तभी चुनरी में लगे सिंदूर को देख कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। अंधविश्वास का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद घराती व बराती में हड़कंप मच गया। काफी मान मनौवल के बाद भी मामला नहीं सुलझा।
विज्ञापन
बड़े बुजुर्ग मामले में हस्तक्षेप कर समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। सुबह होते ही दूल्हे पक्ष के लोग भी वापस चले गए।