फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suryabali College became the winner, Mohd. hassan runner up

Jaunpur News: सूर्यबली काॅलेज विजेता बना, मो. हसन उपविजेता

Tue, 28 Jan 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Suryabali College became the winner, Mohd. hassan runner up
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय हैंडबाल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सूर्यबली यादव पीजी काॅलेज जौनपुर विजेता और मो. हसन काॅलेज उपविजेता रहा। गाजीपुर के पीजी काॅलेज को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता का पहला मैच सूर्यबली यादव पीजी काॅलेज जौनपुर और टीडी काॅलेज जौनपुर के बीच खेला गया। सूर्यबली यादव पीजी काॅलेज ने टीडी काॅलेज को 14-3 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच पीजी काॅलेज गाजीपुर और मो. हसन पीजी काॅलेज जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें मो. हसन पीजी काॅलेज ने पीजी काॅलेज गाजीपुर को 15-7 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरा मैच टीडी काॅलेज जौनपुर और पीजी काॅलेज गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें पीजी काॅलेज गाजीपुर टीडी काॅलेज जौनपुर को 12-7 के अंतर से पराजित कर तीसरे स्थान पर रहा। फाइनल मैच सूर्यबली यादव पीजी काॅलेज जौनपुर और मो. हसन पीजी काॅलेज जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें सूर्यबली यादव पीजी काॅलेज जौनपुर ने मो. हसन पीजी काॅलेज जौनपुर को 19-7 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed