फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suraj used to help in father's work

पिता के काम में हाथ बंटाता था सूरज

Tue, 07 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Suraj used to help in father's work
जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सूरज यादव (20) की वाराणसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक के बड़े भाई संतोष के मुताबिक हादसे में मृत भाई के अलावा युवती और पुरूष को वह पहचान नहीं पा रहे हैं। लेकिन गाड़ी स्कार्पियों उनके चाचा की है। जिससे सूरज चंदौली से लौटा था।
विज्ञापन

भानपुर निवासी संकठा प्रसाद यादव सोनभद्र जिले के मारकुंडी में परिवार के साथ रहते हैं, जो वहां से ट्रक चलवाते हैं। हालांकि समय-समय पर बहादुरपुर परिवार के कोई न कोई सदस्य आता-जाता रहता है। इनके चार बेटे संतोष, अजय, सूरज और नीरज हैं, जबकि तीन बेटियां अंकिता, सुषमा और शिल्पा है। इनमें सूरज, नीरज और शिल्पा की शादी नहीं हुई है। मृतक के भाई संतोष के मुताबिक भाइयों में तीसरे नंबर पर सूरज ट्रकों की देखभाल करता था। वह दो दिन पहले बहादुरपुर आया था, लेकिन चंदौली में ट्रक के टायर फट जाने की सूचना पर वहां गया था। जहां से वापस स्कार्पियों से वापस लौटा था। वाराणसी में राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर नेशनल हाइवे-19 पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया, जिससे स्कॉर्पियो सवार उसके भाई सूरज सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं घायल बताई जा रही है। वह बताते हैं कि भाई के अलावा वह दोनों मृतकों को नहीं पहचानता है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर गांव के प्रधान सहित कई लोग वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, बहादुरपुर स्थित आवास पर ताला लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed