फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Supporters stood with garland Owaisi convoy did not stop in jaunpur

यूपी: माला लेकर खड़े रह गए समर्थक, नहीं रुका ओवैसी का काफिला

Tue, 12 Jan 2021 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Jan 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Supporters stood with garland Owaisi convoy did not stop in jaunpur
स्वागत के लिए खड़े रह गए समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर पहुंचे एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के स्वागत के लिए मंगलवार को हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के कूतुपुर औऱ खेतासराय के गुरैनी में समर्थक हाथों में माला लेकर खड़े रह गए, लेकिन भारी भीड़ के कारण ओवैसी वाहन से नीचे नहीं उतर पाए। वाहन में बैठे हुए ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते हुए वह आजमगढ़ की ओर रवाना हो गए। इससे पहले जलालपुर में कुछ देर के लिए उनका काफिला रुका और वाहन से उतरकर उन्होंने समर्थकों से हाथ मिलाया।

विज्ञापन


पूर्वांचल में नए सियासी समीकरण साधने आए ओवैसी सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ सड़क मार्ग से जौनपुर की सीमा में पहुंचे। जलालपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार इस्तेकबाल किया। फूल-माला पहनाते हुए नारे लगाए। यहां से काफिला जौनपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


शहर के कुतूपुर चौराहे पर उनके स्वागत के लिए हजारों समर्थक खड़े थे। उन्हें उम्मीद थी कि जलालपुर की तरह उनके नेता यहां भी समर्थकों के बीच आएंगे, लेकिन समर्थकों को मायूसी मिली। वाहनों की गति तो धीमी हुई, लेकिन ओवैसी बाहर नहीं निकले। खेतासराय के गुरैनी में मदरसे पर कार्यक्रम के लिए भी बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उमड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावना थी कि ओवैसी मदरसे में रुककर नमाज अदा करेंगे और धर्मगुरुओं से भी बात करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी भी थी, लेकिन भीड़ इस कदर थी कि यहां भी वह वाहन से नहीं उतरे। वाहन का शीशा नीचे कर हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते हुए वह सीधे आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।

समर्थकों ने चलती गाड़ी में ही उनकी कार पर फूल बरसाए। काफिला गुजरने के काफी देर बाद भी समर्थक जोरदार नारेबाजी करते रहे। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जहां-जहां समर्थक उनके स्वागत के इंतजार में खड़े थे काफिला गुजरते ही तमाम लोग अपने वाहनों के साथ उनके काफिले के साथ चल दिए, जिससे काफिला बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed