फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Supporters protested by boycotting the theoretical work

Jaunpur News: न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

Tue, 15 Aug 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Supporters protested by boycotting the theoretical work
मछलीशहर। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और अधिवक्ताओं की आए दिन हो रही हत्या व प्रताड़ना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर और अलीगढ़ के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में अधिवक्ताओं ने शासन की निंदा की। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी व उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने व जौनपुर के सिटी मजिस्ट्रेट के निलंबन की प्रदेश सरकार से मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, यज्ञ नारायण सिंह, आरपी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुरंद्र मणि शुक्ला, विनय पांडेय, प्रेम बिहारी यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, भरत लाल यादव, सतीराम यादव, महेंद्र मौर्य, हरिशंकर यादव, बेचन राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed