फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Supervisor and workers demonstrated in medical college

मेडिकल कालेज में सुपरवाइजर और श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Mar 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Supervisor and workers demonstrated in medical college
करंजाकला। उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कालेज सिद्धीकपुर में काम कर रहे श्रमिकों का भुगतान नहीं किए जाने पर काम पर तैनात सुपरवाइजर और श्रमिकों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन करने सुपरवाइजर और श्रमिकों ने प्रधानाचार्य पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पुलिस को बुलाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर सभी को लौटा दिया। नाराज सुपरवाइजर ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा में तैनात 30 श्रमिक और उनके सुपरवाइजर का पिछले 18 महीने का लगभग 25 लाख 82 हजार 566 रुपये मानदेय बकाया है। भुगतान के लिए जब भी वह जिम्मेदार लोगों के पास जाते हैं तो कल का भरोसा दिलाकर उन्हें लौटा देते हैं। मंगलवार को भी श्रमिकों ने अपने सुपरवाइजर के साथ बकाया मानदेय भुगतान के लिए निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर के पास पहुंचे थे। फिर उन्हें बहाना बनाकर लौटाया जाने लगा। इससे नाराज सुपरवाइजर व सुरक्षा गार्डों ने प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवकुमार ने पुलिस बुला लिया। श्रमिक पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए लौटा दिया। श्रमिक प्रधानाचार्य की कार्यशैली से नाराज है और शीघ्र भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं। मौके पर पहुंचे सरायख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद रजक और पूर्वांचल चौकी इंचार्ज बृजेश गुप्ता ने मामले को शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान दीपक पांडेय, राधा कृष्ण, महेंद्र सिंह, जय प्रकाश यादव, संतोष यादव, हवलदार, रवि मिश्रा, मनोज कश्यप, सूर्यनाथ यादव, अंगद सिंह आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed