फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Superfast started in place of Varuna Express Varanasi-Lucknow Express

यूपी: वरुणा एक्सप्रेस की जगह शुरू की गई सुपरफास्ट वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस, जौनपुर और सुल्तानपुर स्टेशन पर रुकेगी

Wed, 17 Nov 2021 10:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Nov 2021 10:55 AM IST
सार

वरुणा एक्सप्रेस को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था, जिसके बाद रेलवे ने इस ट्रेन की शुरुआत की है। इस ट्रेन के शुरू होने से जौनपुर जिले के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Superfast started in place of Varuna Express Varanasi-Lucknow Express
सुपरफास्ट एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी, जौनपुर होते हुए लखनऊ के लिए चलने वाले वरुणा एक्सप्रेस के बदले सुपर फास्ट एक्सप्रेस वाराणसी लखनऊ सेवा के रूप में नई ट्रेन की सौगात मिली। वरुणा एक्सप्रेस कोरोना काल से ही बंद कर दी गई थी। वाराणसी को लखनऊ से जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 20401/20402 यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 6 बजकर 58 मिनट पर जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंची। जहां लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन


यह नियमित ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6 बजे कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से चलकर महज 4 घंटे 10 घंटे में लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 साधारण श्रेणी, 1 वातानुकुलित श्रेणी, 2 एसएलआर समेत कुल 17 कोच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेन वाराणसी के कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे ट्रेन चली, जो जौनपुर सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय सुबह 06:58 बजे पहुंची।। इसके बाद ट्रेन सुल्तानपुर के लिए रवाना हुई। जहां ट्रेन निर्धारित समय  सुबह 07:56 बजे है, जबकि निहालगढ़ में सुबह 08:38 बजे होते हुए लखनऊ 10 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से यह शटल ट्रेन शाम 6 बजे चलकर रात 10:10 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसके पहले यह ट्रेन निहालगढ़ में शाम 07:16 बजे, सुल्तानपुर में रात 07:56 बजे और जौनपुर में रात 08:55 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed