फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sumit won the gold medal in Taekwondo

Jaunpur News: सुमित ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 31 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sumit won the gold medal in Taekwondo
गौराबादशाहपुर। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी नयनसंड गौराबादशाहपुर के कक्षा 10वीं के छात्र सुमित राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के मैनेजर रोहित प्रताप पाल ने कहा कि सुमित राय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा सुप्रभात चिल्ड्रेंस परिवार गौरवान्वित है। कोच संजय पाल ने बताया कि सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि सुमित राय का चयन अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। हमें विश्वास है कि सुमित राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और जनपद का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे। सुप्रभात स्कूल के संरक्षक सुभाष चंद्र पाल और वाइस प्रिंसिपल अलाउद्दीन समेत सभी स्टाफ ने सुमित राय को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article