फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sulfur is necessary with urea, compulsion to take it for farming

Jaunpur News: यूरिया के साथ सल्फर जरूरी, खेती के लिए लेना मजबूरी

Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sulfur is necessary with urea, compulsion to take it for farming
राजेश खाद भंडार बरईपार पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करते जिला कृषि अधिकारी केके सिंह। - फोटो : JAUNPUR
बरईपार। क्षेत्र में दुकानदार किसानों को यूरिया के साथ ही सल्फर भी बेच रहे हैं। सल्फर के 50 रुपये वाले पैकेट के लिए 200 रुपये में वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि यूरिया की एक बोरी 450 रुपये में मिल रही है। सकरा गांव के किसान रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि बरईपार बाजार की एक दुकान से उन्होंने 450 रुपये में एक बोरी यूरिया खरीदी। यूरिया की कीमत 266 रुपये है। अधिक दाम लेने की बात कहने पर दुकानदार ने कहा कि ऊपर से ही अधिक कीमत में खाद मिल रही है। साथ ही दुकानदार जबरदस्ती सल्फर भी दे रहे हैं। 50 रुपये वाले सल्फर के लिए 200 रुपये तक वसूले रहे हैं। रामपुर गांव निवासी दयाराम पांडे ने बताया कि दुकानदार जबरदस्ती सल्फर दे रहे हैं। सकरा रामपुर गांव निवासी कमलेश कुमार पांडे ने भी यूरिया 450 रुपये में बेचने की बात कही। उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया का कहना है कि यह मामला गंभीर है। अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर लाइसेंस निलंबित
जौनपुर। बरईपार क्षेत्र में मंगलवार को कृषि अधिकारी केके सिंह ने उर्वरक एवं कीटनाशक बिक्री प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में स्टाक एवं बिक्री पंजिका, रेट बोर्ड, पीओएस मशीन से वितरण आदि का परीक्षण किया गया। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर एक खाद भंडार के उर्वरक लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने कोरहा साधन सहकारी समिति पर टोकन जारी करते हुए 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक विधि जोत के आधार पर सरकारी मूल्य पर किसानों को यूरिया का वितरण कराया। उन्होंने क्षेत्र के सभी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी कि किसी भी दशा में अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री किए जाने पर फुटकर उर्वरक विक्रेता के साथ-साथ उर्वरक आपूर्ति करने वाले थोक विक्रेता पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed