फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suicide is not the solution to any problem: Swami Nisheshanand

आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं : स्वामी निशेषानंद

Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Suicide is not the solution to any problem: Swami Nisheshanand
सतहरिया। सिपाह से आए दिव्यांग स्वामी निशेषानंद सरस्वती महाराज ने जीवन की सारगर्भिता पर बड़े ही भावपूर्ण ढंग से चर्चा की। कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। यह सिर्फ हताशा भरी जीवन में महा पाप सरीखे निरर्थक कदम है। वे मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामलीला मैदान में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।कहा कि आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं चिंतनीय है। इसलिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। ये कान से दिव्यांग तथा ब्रम्हलीन स्वामी भजनानंद सरस्वती के प्रिय शिष्य हैं। गुरु भक्ति में हमेशा लीन रहने को ही अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बना लिया है। आगे उन्होंने कहा कि मानव शरीर किसी बड़े प्रयोजन के लिए भगवान की बड़ी कृपा से मिला है। यह अवसर विरले ही लोगों को मिलता है। इसे व्यर्थ में गंवाना मूर्खता है। कहा जग में जब तू आया था, सब हंसते थे, तू रोता था। बसर कर जिंदगी ऐसी, सब रोये तू हंसता जा।मुख्य रूप से श्याम कुमार मौर्य, नवल किशोर गुप्त, पूर्व प्रधान दयाराम सरोज,चंद्रा स्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed