फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suffered by taunting, gave life

ताने से तंग होकर दे दी जान

Tue, 07 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Suffered by taunting, gave life
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर नईगंज मुहल्ला के एक युवक ने रोज-रोज ताने से आजिज आकर जान दे दी। सोमवार को सुबह कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता उसका शव मिला। उसके पास से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक पत्नी और परिवार वाले अक्सर ताना मारते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंशा गांव निवासी आदर्श कुमार सिंह (26) मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। वह शहर में नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर मोहल्ले में अपने निजी मकान में रहता था। उसकी शादी के पांच साल हो गए थे लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी। तीन दिन पहले उसकी पत्नी भी मायके चली गई थी। वह मकान में अकेले रहता था। सोमवार को सुबह देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के लोगों ने बाहर से दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। सूचना पर युवक के परिवार और ससुराल के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे के सहारे उसका शव लटक रहा था। उसके पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें उसने लिखा है कि पत्नी और परिवार के लोग भी अक्सर उसे ताना मारते थे जिसे अब वह सहन नहीं कर पा रहा था। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला लिया है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार दूसरा कोई नहीं है। वह खुद इसके लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed