{"_id":"56f534e64f1c1b826ef14d44","slug":"sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ और 220केवीए के उपकेंद्र बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ और 220केवीए के उपकेंद्र बनेंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में जिले को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अब जौनपुर को दूसरे जिले पर विद्युत आपूर्ति के लिए निर्भर नहीं रहना होगा। सारनाथ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ के बाद अब जिले में भी 400 और 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र शाहगंज के गैरवाह गांव में स्थापित होगा। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने हाल ही में लखनऊ में कर दिया है।
करीब 382 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। उपकेंद्र के स्थापित होने से विद्युत के क्षेत्र में जिले की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। जिले में अभी तक 220 केवीए का ही विद्युत उप केंद्र स्थापित था। इसकी वजह से आजमगढ़ और सुल्तानपुर से बिजली की आपूर्ति की जाती थी। प्रदेश के नियोजन एवं ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के प्रयास से शाहगंज क्षेत्र में इसे स्थापित किए जाने की कवायद शुरू हो गई है।
करीब 50 एकड़ भूमि विद्युत विभाग को हैंडओवर प्रशासन द्वारा कर दी गई है। निर्माण के लिए बजट भी प्राप्त हो चुका है। 15 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका शिलान्यास भी लखनऊ में कर दिया है। खास बात यह है कि गैरवाह में 400 और 220 केवीए का उपकेंद्र लगने के बाद न केवल पूरे जिले को विद्युत आपूर्ति होगी बल्कि अगल बगल के अन्य जिले भी इससे लाभान्वित होंगे। इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।