फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Studies of old books in the new season

नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ाई

Wed, 06 Apr 2016 01:01 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 06 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Studies of old books in the new season
‌किताबें - फोटो : demo pic
नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है। लेकिन परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को मुफ्त में मिलने वाली किताबें अभी नहीं आई हैं। लिहाजा नए सत्र में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन


किताबों की आपूर्ति में देरी का अनुमान पहले से ही होने के कारण छात्रों से पुरानी किताबें जमा करा ली गई हैं। इसके लिए शासन से ही निर्देश दिया गया है। नई किताबों के लिए छात्रों को अभी लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण का नया सत्र शुरू कर दिया गया। स्कूल चलो अभियान की शुरूआत भी हो गई लेकिन पढ़ाई कैसे होगी, इसकी व्यवस्था नहीं की गई हैं। नई कक्षा में प्रवेश  पाने वाले छात्रों को पुरानी किताब से पढ़ाने की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को  निर्देश दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


है कि वे अध्यापकों के माध्यम से छात्रों से पुरानी किताबें जमा करवा लें।  इस निर्देश के तहत तमाम विद्यालयों मे किताबें जमा भी करा ली गई हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो नई किताबों के लिए छात्रों को अभी जुलाई तक इंतजार करना पड़ सकता है।


जिलेभर में प्राइमरी   और जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ाई करने वाले 3.55 लाख छात्रों  को किताब की आपूर्ति की जानी है। इसमें जूनियर हाईस्कूल के 89 हजार छात्र हैं जबकि कक्षा एक से पांचवीं तक के 2.66 लाख छात्रों को किताब की आपूर्ति की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed