फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Studies in the heat... electricity not available in more than 200 schools

Jaunpur News: गर्मी के बीच पढ़ाई... 200 से अधिक स्कूलों में नहीं पहुंची बिजली

Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Studies in the heat... electricity not available in more than 200 schools
जौनपुर। 200 से अधिक परिषदीय विद्यालयों को बिजली कनेक्शन नहीं मिला। उमस भरी गर्मी में छात्र ही नहीं शिक्षक भी बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने से स्मार्ट क्लास भी बेमतलब साबित हो रहा है। इन विद्यालयों में पेयजल के लिए सबमर्सिबल भी नहीं लग पा रहा है। जिले में कुल 2807 परिषदीय विद्यालयों हैं। इसमें 1930 प्राथमिक विद्यालय, 411 उच्च प्राथमिक और 466 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब 3.25 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार के निर्देश के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। नया सत्र शुरू हो चुका है। बिना बिजली पंखा के बच्चे इन स्कूलों में गर्मी से परेशान हैं। परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए नई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऑनलाइन प्रोजेक्टर बोर्ड से स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
294 स्कूलों में विद्युतीकरण के लिए 2.89 करोड़ जारी : बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद के 294 विद्यालयों में विद्युतीकरण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 2 करोड़, 89 लाख, 14 हजार 799 रुपये पिछले सत्र में बिजली निगम को भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अभी तक विद्यालयों में विद्युतीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं ब्लाॅक के 33 विद्यालयों में

नहीं पहुंची बिजली

कंपोजिट विद्यालय सुरतासापुर, प्राथमिक विद्यालय खजुरहवां, प्राथमिक विद्यालय परसथ, प्राथमिक विद्यालय राजापुर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय शेखपुर, प्राथमिक विद्यालय कटेशर, प्राथमिक विद्यालय सलारपुर, प्राथमिक विद्यालय जीयरामऊ, प्राथमिक विद्यालय गौरा, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर, कंपोजिट विद्यालय जमुआ, कंपोजिट विद्यालय बरौली, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, प्राथमिक विद्यालय पिपरा, प्राथमिक विद्यालय भुभुआर, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, प्राथमिक विद्यालय नदियांव, प्राथमिक विद्यालय सदरपुर, प्राथमिक विद्यालय डीहा खास, कंपोजिट विद्यालय रानीपट्टी, प्राथमिक विद्यालय अजोशी सेकेंड, कंपोजिट विद्यालय उगापुर, प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर, प्राथमिक विद्यालय रानीपुर, प्राथमिक विद्यालय भगीरथपुर, प्राथमिक विद्यालय बेलगहन, प्राथमिक विद्यालय चकताला, प्राथमिक विद्यालय टेकारी, प्राथमिक विद्यालय मनीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहर, प्राथमिक विद्यालय टेकारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन




महराजगंज के 24 विद्यालय में बिना बिजली के पढ़ते हैं छात्र

क्षेत्र के 127 विद्यालयों में से 24 विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। बिजली विभाग ने केवल 7 विद्यालयों में विद्युतीकरण कराया गया। जबकि 16 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन अभी तक नहीं दिया गया। प्राथमिक विद्यालय सीड, कंपोजिट विद्यालय बासूपुर, भीमपुर, प्राथमिक विद्यालय चरियाही प्रथम में विद्युतीकरण कराया गया है। जबकि विद्यालय बजहा, तुरकौती, ताजनपुर आदि विद्यालय में बिजली व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है। बीईओ ने बताया कि विभाग से 24 विद्यालय के विद्युतीकरण के लिए धन विभाग को मिल चुका है। लेकिन एसडीओ आज कल करके टाल मटोल कर रहे हैं।

विद्यालयों में बिजली के लिए बजट जारी है। इसके लिए बिजली निगम को प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन उन्हीं की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके लिए डीएम से शिकायत करेंगे। - डाॅ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए

विद्यालयों में बिजली व्यवस्था कराने के लिए टेंडर के तहत काम होना है। इसके लिए कागजी औपचारिता पूरी कराई जा रही है। जल्द ही काम शुरु होगा। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed