फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students took out rally with gaiety

गाजे-बाजे के साथ छात्रों ने निकाली रैली

Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students took out rally with gaiety
यातायात पुलिस ने सोमवार से सड़क सुरक्षा माह शुरू किया। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए । बच्चे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से जागरूकता रैली सुबह नौ बजे निकली। रैली वाजिदपुर, जेसीज चौराहा व बीआरपी इंटर कालेज होते हुए पुलिस लाइन में सुबह साढ़े दस बजे जाकर समाप्त हुई। इसमें एनसीसी कैडेट्स के अलावा नेहरू बालोद्यान, जनक कुमारी इंटर कालेज व तिलक कान्वेंट स्कूल के अलावा अन्य विद्यालयों की छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। एएसपी डा. संजय कुमार ने सभी से यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। इसके साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कड़ाई भी की जाएगी। साथ ही कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पाट पर साइन बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा। वहीं, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी की वजह से होती है, जिसे लेकर सभी को सचेत होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed