फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students deprived of filling the form demonstrated at the Vice Chancellor's residence

फार्म भरने से वंचित छात्रों ने कुलपति आवास पर किया प्रदर्शन

Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students deprived of filling the form demonstrated at the Vice Chancellor's residence
जौनपुर। स्नातक के सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा फार्म भरने व जमा करने से वंचित होने से नाराज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र शनिवार को कुलपति आवास के बाहर हंगामा किया। कुलपति के नहीं मिलने पर हंगामा कर रहे छात्र वापस लौट गए। छात्रों ने एक दिन के लिए वेबसाइट खोलकर फार्म ऑनलाइन कराने और भरवाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और हंडिया प्रयागराज के दर्जनों की संख्या में छात्र स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम सेमेस्ट और वार्षिक परीक्षा फार्म भरने से वंचित हो गए हैं। छात्र पिछले चार दिनों से परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से एक दिन के लिए वेब साइट खोलने की मांग कर रहे हैं,जिसके लिए कुलपति द्वारा छात्रों को आश्वासन दिया गया था, लेकिन परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह व सहायक कुलसचिव परीक्षा विभाग अमृतलाल ने परीक्षा फार्म भरवाने के लिए छात्रों से साफ इनकार कर दिया। कहा परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो गई है। इसलिए फार्म भरवाना अब संभव नहीं है। जबकि सेमेस्टर और वार्षिक प्रमुख परीक्षाएं 28 मार्च से होनी हैं, जिसे लेकर छात्रों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed