फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student was returning home after exam was cancelled, died on the way

Jaunpur News: परीक्षा निरस्त होने पर घर लौट रहा था छात्र, रास्ते में मिली मौत

Mon, 03 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student was returning home after exam was cancelled, died on the way
सिकरारा। हसनपुर ग्राम निवासी सत्यम मिश्र (23) पुत्र संजय मिश्र की बाइक सोमवार सुबह करीब 9 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह चौकी के समीप ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सत्यम यूपी बोर्ड की 12 वीं की जीव विज्ञान की परीक्षा देने के लिए पी.आर.वि. इंटर कॉलेज भीखमपुर गाजीपुर जा रहा था। रास्ते में उसे पता चला कि परीक्षा निरस्त हो गई। इस पर वह घर हसनपुर लौट रहा था।
विज्ञापन

वह सिपाह रेलवे क्रॉसिंग से करीब 150 मीटर आगे पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पिछला हिस्सा उसके ऊपर से गुजर गया। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। सिपाह पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सत्यम अपने दो भाई में छोटा था। बड़ा भाई शिवम (25) मुंबई रहकर प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन

आमने-सामने बाइक की टक्कर में युवक की जान गई

जौनपुर। इटहरा के पास आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रतापगढ़ के फत्थेपुर थाना के पटहटिया गांव निवासी अशोक सरोज (50) अपने बेटे सचिन (20) व भांजे धर्मेंद्र (35) के साथ एक ही बाइक पर मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे। स्थानीय बाजार के इटहरा के पास पहुंचे ही थे कि सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पिता अशोक व पुत्र सचिन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर सोमवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पवांरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव (30) पुत्र रमाशंकर यादव अपनी बाइक से देर शाम सात बजे घर जा रहा था।


बाइक जौनपुर मार्ग पर सरोखनपुर गांव के पास पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सतहरिया पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला। मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed