फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student returning from board exam crushed by unknown vehicle, dies

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Fri, 08 Mar 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Student returning from board exam crushed by unknown vehicle, dies
बदलापुर। खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर बाजार तिराहे पर बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देकर पैदल घर लौट रहे छात्र को अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। आनन फानन में क्षेत्रीय लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के नगवां गांव निवासी रामबाबू गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र गोविंद सुबह परीक्षा देने गभिरन बाजार स्थित सेंटर गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह पैदल ही वापस घर लौट रहा था। इसी बीच धमौर बाजार के तिराहे के पास पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। खुटहन थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed